फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गणेश चतुर्थी पर पांडव मंदिर में स्थापित हुई गणपति की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पांडव मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयोजक आकाश दीप ने बताया कि वर्ष 2022 से स्थानीय लोगों द्वारा पांडव मंदिर में गणेश उत्सव मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। इसके बाद हर वर्ष इसी तरह भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर उत्सव मनाया जाता है। मंगलवार से हर रोज शाम 4 से 6 बजे तक गौतम शर्मा द्वारा गणेश कथा सुनाई जाएगी। यह कथा 25 सितंबर तक प्रतिदिन श्रद्धालुओं को सुनाई जाएगी। कथा के उपरांत भगवान गणेश की आरती की जाएगी और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर की शाम 4 बजे भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन बाबा भैड़ देव स्थान पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें