फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धार रोड पर नाका लगाकर यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को धार रोड स्थित डीसी कार्यालय के सामने नाका लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य यह अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी और नियमों का पालन करने की अपील की। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जुगल किशोर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। इससे कई स्थानों पर सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। ऐसे मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोट से बचाव संभव है। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों को भी रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने से ही सुनिश्चित हो सकती है। लोगों से अपील की गई कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें