फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अभ्यर्थी सुप्रिया ने नीट परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परेशान छात्रा बोली - परिणाम में थे 651 अंक, अब दिख रहे 251, अभ्यर्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के ग्रा मोड़ निवासी अभ्यर्थी सुप्रिया ने नीट (एनईईटी) परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसी के साथ ही उन्होंने अपने सही अंक जारी करने की भी मांग की। अभ्यर्थी सुप्रिया ने बताया कि जब पहली बार उन्होंने अपना परिणाम देखा तो 720 में से 651 अंक थे। दो दिन बाद जब उन्होंने दोबारा परिणाम देखा तो 651 अंक की जगह 251 अंक दिखे। इससे उसके साथ परिवार के अन्य सारे सदस्य परेशान हैं।
सुप्रिया ने बताया कि उन्होंने कई बार आधिकारिक पोर्टल पर परिणाम जांचा लेकिन हर बार 251 अंक ही प्रदर्शित हुए। इसके बाद उन्होंने एनटीए से संपर्क किया। एजेंसी की ओर से ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने और मार्कशीट पर दिए गए क्यूआर या स्कैन कोड को स्कैन करने की सलाह दी गई, लेकिन कोड स्कैन करने पर भी 251 अंक ही दिखाई दिए। सुप्रिया ने सवाल उठाया कि एक ही अभ्यर्थी की दो अलग मार्कशीट पर अलग अंक कैसे हो सकते हैं। उन्होंने मांग कि उन्हें केवल उनके वास्तविक अंक बताए जाएं, चाहे वे जो भी हो ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रिया ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और एनटीए से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक परिणाम जारी करने की मांग की है। उन्होंने एनटीए को इस संबंध में ई-मेल भी भेजा है। उनका कहना है कि यदि उसके साथ ऐसा हुआ है तो संभव है कि अन्य अभ्यर्थियों के साथ भी ऐसी तकनीकी या अन्य गड़बड़ी हुई होगी। सुप्रिया की माता ने भी कहा कि बच्चे वर्षों तक मेहनत करते हैं और अच्छे परिणाम की उम्मीद रखते हैं। यदि परिणाम में इस प्रकार की गड़बड़ी होती है तो पूरे परिवार पर इसका गहरा मानसिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर न्याय दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें