फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारी बारिश के कारण नहीं हुआ ड्राइविंग ट्रायल टेस्ट, अब 24 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 22 जुलाई को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल टेस्ट को स्थगित कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नई तिथि पर उपस्थित होने की अपील की है।
एआरटीओ मुद्दसिर इकबाल ने आदेश जारी किया है कि 22 जुलाई को आयोजित होने वाला ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल टेस्ट प्रतिकूल मौसम और बारिश के कारण स्थगित कर दिया है। विभाग के अनुसार, अब यह ट्रायल टेस्ट 24 जुलाई को उसी स्थल और पहले से निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किया जाएगा। 22 जुलाई को ट्रायल के लिए निर्धारित सभी अभ्यर्थियों को 24 जुलाई को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परिवहन विभाग ने लर्नर लाइसेंसधारकों से भी अपील की है कि यदि उनका लर्नर लाइसेंस समाप्त होने वाला है या उसका नवीनीकरण आवश्यक है तो वे समय रहते उसका नवीनीकरण करवा लें, ताकि पुनर्निर्धारित ट्रायल टेस्ट में शामिल होने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई को होने वाला ट्रायल टेस्ट भी मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही आयोजित किया जाएगा। यदि मौसम फिर से खराब रहता है तो आगे की सूचना अलग से जारी की जाएगी। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें