फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मुक्त अभियान अभियान में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डीसी कार्यालय में उपायुक्त मिंगा शेरपा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए अभियान में और तेजी लाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को टीबी जांच के दायरे का विस्तार करने, आधुनिक जांच सुविधाओं को मजबूत बनाने तथा मरीजों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध मरीजों की पहचान और उपचार की निरंतरता बनाए रखने में आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक के दौरान में जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अनिल सलोच ने अभियान के तहत जिले के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने टीबी मामलों की पहचान, उपचार के परिणाम, स्क्रीनिंग कवरेज सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सामने आ रही चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। डीसी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनजागरूकता अभियान को जमीनी स्तर तक और प्रभावी बनाया जाए तथा आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए। जितने ज्यादा लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक होंगे उतना जल्दी इसको खत्म किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत कर शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग कवरेज हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिला क्षय रोग अधिकारी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें