फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बुवाई के बाद बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बारिश, तेज धूप और लगातार बदल रहे मौसम का असर आम जनजीवन और खेती-किसानी पर साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है और किसानों में अच्छी फसल की उम्मीद जगी है, वहीं बुवाई के तुरंत बाद होने वाली बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है। इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप लोगों के लिए राहत और परेशानी दोनों लेकर आ रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती है लेकिन जैसे ही धूप निकलती है, उमस और गर्मी पहले से अधिक बढ़ जाती है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

किसान मोहन लाल व शिव चरण सहित अन्य का कहना है कि किसानों के लिए यह मौसम कई चुनौतियां लेकर आया है। जहां एक ओर समय पर बारिश होने से किसानों में खुशी है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से वे समय पर बुवाई का कार्य पूरा कर पा रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष अच्छी फसल का उत्पादन होगा। वहीं बुवाई के बाद अचानक होने वाली तेज बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। किसानों का कहना है कि बीज बोने के तुरंत बाद बारिश होने से खेतों में पानी भर जाता है और जोरदार बारिश से बीज दब जाता है और सड़ने का खतरा बना रहता है। यदि बीज खराब हो जाता है तो किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ती है। इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ-साथ फसल तैयार होने में भी देरी होती है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह बारिश लाभदायक साबित हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बुवाई के दौरान हो रही अनियमित बारिश किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ऐसे में किसान अब स्थिर मौसम की उम्मीद लगाए बैठे हैं
कोट
यह बारिश फसल के लिए लाभदायक है हालांकि लगातार बारिश के कारण किसानों को नुकसान हो सकता है इसलिए किसानों को मौसम देखकर बुवाई करनी चाहिए। जो किसानों खेतों में दवा छिड़क रहे हैं उनको बारिश के बाद धूप निकलने के बाद ही छिड़काव करना चाहिए ताकि उसका पर्याप्त लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरबंस सिंह, सीएओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें