फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानसून की दस्तक के साथ पौनी ब्लॉक में धान की रोपाई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। मानसून की दस्तक के साथ ही पौनी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। पौनी, माड़ी पंचायत, रनसू सहित आसपास के गांवों में किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में उतर गए हैं। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भरने से किसानों ने धान की पौध रोपने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई किसान आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, वहीं कुछ किसान आज भी पारंपरिक तरीके से बैलों के माध्यम से खेतों की जुताई कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बैलों से की जाने वाली खेती न केवल पुरानी परंपरा को जीवित रखे हुए है, बल्कि इससे खेती की प्राकृतिक गुणवत्ता भी बनी रहती है।
धान की रोपाई के दौरान गांवों में आपसी सहयोग की मिसाल भी देखने को मिल रही है। ग्रामीण एक-दूसरे के खेतों में पहुंचकर रोपाई कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। इससे खेती का काम तेजी से पूरा हो रहा है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार समय पर हुई मानसूनी बारिश से धान की अच्छी पैदावार होगी और उन्हें बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें