फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नगर परिषद और पुलिस ने दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण

Tue, 16 Jun 2026 11:53 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चलाया अ​भियान।
विज्ञापन
दो दिन की मोहलत के बाद पुलिस और नगर परिषद की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

नियमों का पालन नहीं करने वालों को दी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। दो दिन की मोहलत देने के बाद नगर परिषद और पुलिस ने शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाया। टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया।
पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही बाजार क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। पिछले कई दिनों से टीमें बाजारों में जाकर दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को समझा रही थी कि वे अपनी दुकान की सीमा के बाहर सामान न रखें। सड़क पर अवैध रूप से रेहड़ी न लगाएं। अधिकारियों ने साफ किया था कि नियमों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निर्धारित दो दिन का समय समाप्त होने के बाद मंगलवार को पुलिस और नगर परिषद की टीम बाजारों में पहुंची। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान लगाया हुआ था और सामान तुरंत अंदर करवाया गया। कई स्थानों पर सड़क पर फैला सामान हटाया गया जबकि कुछ सामान को जब्त किया गया।
अभियान के दौरान एसएचओ परवेज सज्जाद भी मौजूद थे। टीम ने खास तौर पर उन इलाकों पर ध्यान दिया जहां रोजाना ट्रैफिक जाम और आवाजाही में परेशानी की शिकायतें सामने आ रही थीं। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर सामान और बीच सड़क रेहड़ी-फहड़ी लगने से बाजारों में लगातार जाम की स्थिति बन रही थी जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कोट
प्रशासन फिलहाल लोगों को दंडित करने के बजाय जागरूक करना चाहता है। सभी दुकानदार व रेहड़ी संचालक नियमों का पालन करें। दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें और सड़कों पर रेहड़ी-फहड़ी न लगाएं। आने वाले समय में इस तरह की ड्राइव और अधिक नियमित रूप से जारी रहेगी।
- सद्दाम हुसैन, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें