फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वीनस चौक के पास नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वीनस चौक में सोमवार सुबह सड़क किनारे नाले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू कुमार (28) पुत्र बंसी लाल है। कंठ गली का रहने वाला था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें