फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फलाटा में जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, जल्द मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। फलाटा क्षेत्र में पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर हालत में है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनके बीच गुजरना जोखिम से कम नहीं है। दिनभर इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन गड्ढों के कारण चालकों व यात्रियों को झटके लगते हैं। कई बार छोटे और दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। बारिश के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भरने से यह पता नहीं चलता कि सड़क कहां ठीक है और कहां गड्ढा है। स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और आम नागरिक रोज गुजरते हैं। रात के समय यह समस्या और बढ़ जाती है क्योंकि अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की पहले भी मरम्मत करवाई गई थी लेकिन अस्थायी मरम्मत के कारण कुछ ही समय में सड़क की हालात फिर वैसी ही हो गई है।
विज्ञापन

कोट
जर्जर सड़क के कारण रोज सफर करना मुश्किल हो गया है। हर समय झटके लगते हैं और वाहन को भी नुकसान होता है। डर रहता है कि कहीं गिर न जाएं।
- अजय कुमार, स्थानीय निवासी

सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना होता है। जर्जर सड़क से सफर करने में परेशानी होती है। इससे बच्चे भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं।
-बिशम लाल, स्थानीय निवासी

कई बार कुछ चालक जल्दी के कारण गड्ढों में भी वाहन को तेजी से निकाले का प्रयास करते हैं जो अन्य लोगों के लिए खतरे से खली नहीं है। यह मार्ग रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है और इसकी अनदेखी करना सही नहीं है।
रमेश सिंह, स्थानीय निवासी


प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
- सनी कुमार, स्थानीय निवासी


यह मार्ग ग्रेफ के अधीन आता है। इस संबंध में कमांडर से बात हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही सकड़ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन गुप्ता, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें