फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खेल सुविधाओं का अभाव तोड़ रहा युवाओं के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिला है। वह भी देश के लिए खेल जगत में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहते हैं लेकिन जिले में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर उन्हें निराशा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टी-20 विश्वकप में जीत के बाद कई जगहों पर बच्चों और युवाओं ने खुशी जाहिर की और क्रिकेट को लेकर उनके अंदर नया उत्साह दिखाई दिया। खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम की जीत से उन्हें भी क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली, अगर उन्हें सही सुविधाएं और प्रशिक्षण मिले तो वे भी अपने जिले और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
क्रिकेट खेलने के लिए पर्याप्त और बेहतर ग्राउंड नहीं है। इसके चलते कई जगहों पर युवा छोटे मैदान या खाली जगहों पर ही अभ्यास करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी उन्हें आगे बढ़ने का कोई पर्याप्त साधन नहीं मिला है। यदि समय-समय पर टूर्नामेंट आयोजित किए जाएं तो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर कम मिलेगा। कई खिलाड़ी अपने दम पर अच्छा प्रयास और मेहनत करते हैं लेकिन सही दिशा न मिलने के कारण आगे नहीं बढ़े पाते हैं।
विज्ञापन


कोट
जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन खेलने के लिए पर्याप्त मैदान नहीं हैं, जिससे अभ्यास करने में परेशानी होती है इसीलिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे नहीं बढ़े पाते।
- सुदर्शन सिंह, खिलाड़ी।

जिला मुख्यालय में सुभाष स्टेडियम को राष्ट्र स्तर पर क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- रोहन ठाकुर, खिलाड़ी।
क्रिकेट कोचिंग सेंटर नहीं है, जहां से खिलाड़ी पेशेवर प्रशिक्षण ले सकें। प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है,जो सभी के लिए संभव नहीं होता है।
- अशोक कुमार, खिलाड़ी।
कई क्षेत्रों में खिलाड़ी खुद से टूर्नामेंट आयोजित करते हैं लेकिन खेल को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त सरकारी सहायता न मिलने से वे अपने मुकाम तक नही पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

- रितेश शर्मा, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें