फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पेपर कठिन था, गणित के प्रश्नों को हल करने में समय लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रविवार को वन्यजीव रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने कहा, पेपर कठिन था। गणित के प्रश्नों को हल करने में समय लगा।
विज्ञापन

जिले भर में उम्मीदवारों के लिए करीब 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
इस परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। हर केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सख्त जांच की जा रही थी। जांच के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से करवाई जा सके। हालांकि भर्ती प्रक्रिया काफी समय बाद आयोजित की गई थी, जिसके चलते परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखी गई। कई परीक्षा केंद्रों पर सीटें खाली भी नजर आईं, जबकि कुछ केंद्रों पर उम्मीदवारों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद रही। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मिला-जुला रहा। कुछ प्रश्न आसान थे तो कुछ थोड़े कठिन भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
परीक्षा का पेपर कुछ हद तक मुश्किल था, लेकिन अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इसे हल करना संभव था।
- रोहन ठाकुर
गणित के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा था, जिसके कारण कई उम्मीदवार पूरे प्रश्न पत्र को पूरी तरह से हल नहीं कर पाए।
- जोबीश सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें