फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सार्वजनिक वाहनों पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखे तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। यात्री वाहनों में आपत्तिजनक स्लोगन लिखने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ उधमपुर ने इस संबंध में नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सात दिन के भीतर सभी चालक अपने वाहनों से इस तरह के स्लोगन हटा लें।
विज्ञापन

एनजीओ प्रयास के सदस्यों की तरफ से भी शहर में जागरूकता अभियान चलाकर चालकों को जागरूक किया गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतीश वर्मा ने कहा कि बसों, मेटाडोर, रिक्शा आदि पर ''''हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा'''' जैसे आपत्तिजनक स्लोगन और शायरी महिलाओं और युवतियों को परेशानी करती है। खासकर यात्री वाहनों में रोजाना सफर करने वाली छात्राएं काफी असहज महसूस करती हैं। संस्था को विद्यार्थियों की तरफ से इसको लेकर लगातार शिकायतें भी मिल रहीं हैं। जिसके संज्ञान में एनजीओ ने इस मामले को परिवहन विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया था। इसके जवाब में अब एआरटीओ उधमपुर की तरफ से नोटिस जारी कर सभी चालकों और सह-चालकों को बसों, मेटोडाेर, रिक्शा इत्यादि से ऐसे सभी स्लोगन हटाने का आदेश दिया गया है। आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सात दिन के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें