फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चबूतरा बाजार से आज निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा, सुभाष स्टेडियम में रावण दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दशहरा उत्सव मंगलवार को शहर के सुभाष स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दशहरा समिति की ओर से इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन के साथ लंका और अशोक वाटिका का विशेष दृश्य भी तैयार किया जा रहा है। अशोक वाटिका में माता सीता को विराजमान किया जाएगा जो उत्सव के मुख्य आकर्षणों में शामिल रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 3 बजे राम कला केंद्र, चबूतरा बाजार से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा रामनगर और सलाथिया चौक से होते हुए धार रोड से सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे से दशहरा उत्सव शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा समिति के अध्यक्ष विक्रम सलाथिया ने बताया कि इस बार 35 फुट ऊंचा रावण तथा 30-30 फुट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार करवाए गए हैं। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए लंका का दृश्य तैयार किया गया है, जिसमें अशोक वाटिका भी बनाई जाएगी। यहां माता सीता को विराजमान किया जाएगा, जिससे लोगों को रामायण से जुड़ा प्रसंग देखने को मिलेगा। सलाथिया ने क्षेत्रवासियों से दशहरा उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें