फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रों को मिलेगा देशभक्ति की गाथाओं को पेश करने का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें देश के वीरता पुरस्कार विजेताओं के साहस और बलिदान से परिचित करवाने के उद्देश्य से जिले में वीर गाथा परियोजना 6.0 के तहत गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

परियोजना के तहत वीर गाथा 6.0 के तहत विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के स्तर के अनुसार रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी 150 शब्दों की कविता या अनुच्छेद लिखने के साथ चित्रकला और ड्राइंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 300 शब्दों की कविता या अनुच्छेद, चित्रकला, मल्टीमीडिया प्रस्तुति, लघु वीडियो, कहानी सुनाने और युद्ध की घटनाओं पर रिपोर्टिंग जैसी गतिविधियां रखी गई हैं। वहीं, कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी 750 शब्दों की कविता या निबंध सहित चित्रकला, मल्टीमीडिया प्रस्तुति, लघु वीडियो और अन्य रचनात्मक माध्यमों से अपनी प्रविष्टियां तैयार कर सकेंगे।
परियोजना के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने के बाद विद्यार्थियों की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां माय भारत पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। स्कूलों को अपनी कक्षाओं और श्रेणियों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर उन्हें ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद 21 अक्तूबर से 14 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ प्रविष्टियां आगे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर भेजी जाएंगी, जहां 16 नवंबर से 4 दिसंबर तक मूल्यांकन होगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयन की प्रक्रिया 8 से 28 दिसंबर तक निर्धारित है, जबकि राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन का परिणाम 28 दिसंबर तक और अंतिम परिणाम रक्षा मंत्रालय को भेजने की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी की जानी है।
वीर गाथा परियोजना विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ जिला, केंद्र शासित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें