फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुबह-शाम की ठंड सेहत पर डाल सकती है असर

Sat, 17 Oct 2026 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गर्मी के बाद बारिश और अब सुबह-शाम बढ़ती ठंड के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। बदलते मौसम में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। इस दौरान वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार और एलर्जी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। वहीं, अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की परेशानी भी बढ़ सकती है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड से बचाना जरूरी है, जबकि गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बुजुर्गों को भी सुबह-शाम ठंडी हवा से बचना चाहिए।
कोट


इस बदलते मौसम में पर्याप्त पानी पिएं, पौष्टिक भोजन लें, साफ-सफाई बनाए रखें और खांसी-जुकाम से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से बचें। बुखार, सांस लेने में परेशानी या नवजात शिशु में असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विनोद गुप्ता, पेट, लिवर और पाचन तंत्र विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें