फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में गाइडों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार शाम देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को गाइड करने वाले पंडों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक गुट का सदस्य घायल हो गया, जिसे उसके साथियों ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कटड़ा रेलवे स्टेशन पर भी पंडों और जीआरपी पुलिस के बीच हाथापाई हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उसके बाद पुलिस की धर पकड़ में एक गाइड को उठाकर मामला दर्ज किया गया था और उसे पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत जेल में भेज दिया गया था। आए दिन इन गाइडों की लड़ाई के कारण देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं पर बहुत गलत असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें