फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों ने हिंदी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिकमहत्व पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर सरकारी डिग्री कॉलेज रामनगर और महिला कालेज उधमपुर में हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत और आधुनिक जीवन में उसकी बढ़ती प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों संस्थानों में आयोजित सेमिनारों में विद्यार्थियों ने हिंदी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और व्यावहारिक पक्षों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


सरकारी डिग्री कालेज रामनगर में आयोजित कार्यक्रम कालेज के प्राचार्य प्रो. दलजीत सिंह मनहास के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग की ओर से आयोजित किया गया। सेमिनार में नौ विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने हिंदी के इतिहास, भारतीय संस्कृति और साहित्य में इसके योगदान, राष्ट्रीय पहचान में इसकी भूमिका तथा भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर प्रस्तुतियां दीं। हिंदी विभाग के प्रमुख प्रो. रोमेश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी पर गर्व करने तथा नियमित रूप से हिंदी पढ़ने-लिखने और दैनिक जीवन में इसके सार्थक प्रयोग के माध्यम से भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन डॉ. पंकज शर्मा, प्रो. मनमोहन सिंह और प्रो. तनमीत कौर ने किया। प्रतियोगिता में प्रीति शर्मा ने प्रथम, अंजलि शर्मा ने द्वितीय और वीनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, महिला कालेज उधमपुर में आधुनिक जीवन में हिंदी का महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम कालेज की प्राचार्या डॉ. नलिनी पठानिया के निर्देशन में हिंदी विभाग ने संस्कृत विभाग के सहयोग से आयोजित किया। सेमिनार में करीब 150 छात्राओं ने भाग लिया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील मगोत्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी की बहुआयामी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी अब केवल साहित्य तक सीमित नहीं है बल्कि शिक्षा, प्रशासन, मीडिया, संचार, तकनीक और दैनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। सेमिनार के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सेमेस्टर पांच की रेखा देवी ने प्रथम, सेमेस्टर तीन की कशिश कुमारी ने द्वितीय, सेमेस्टर पांच की शिखा चौधरी ने तृतीय और सेमेस्टर एक की संध्या ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें