फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहीं ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर उधमपुर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं इस बार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। जल स्रोतों और पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए मूर्तिकारों द्वारा प्लास्टर ऑफ पेरिस और ऑयल पेंट के बजाय मिट्टी तथा प्राकृतिक जल रंगों से बनी ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने भी शहरवासियों से उत्सव के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने और ईको-फ्रेंडली सामग्री का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन

गणेश उत्सव को लेकर शहर के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। भगवान गणेश की विभिन्न आकार और आकर्षक डिजाइन की प्रतिमाओं से दुकानें सज चुकी हैं। बाजार में 150 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सजावटी सामान, पूजा सामग्री और फूल-मालाओं की भी खूब बिक्री हो रही है। राजस्थान से आए मूर्तिकार गुलाब भाटी ने बताया कि वे बीते 25 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं और पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए जम्मू से चाक वाली खास मिट्टी मंगवाकर पानी में घुलनशील रंगों से ही मूर्तियां बनाते हैं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री सिद्धि विनायक महोत्सव संस्थान की ओर से 13 सितंबर को शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संस्थान के अध्यक्ष अजय कुमार गुड्डा ने बताया कि शोभायात्रा गोवर्धन पैलेस से शुरू होकर वीनस चौक, सैले तालाब, चबूतरा बाजार, गोल मार्केट, रामनगर चौक और सलाथिया चौक से होते हुए वापस गोवर्धन पैलेस पहुंचेगी। इस बार शोभायात्रा में पहली बार मेरठ से मंगवाया गया गोल घूमने वाला विशेष प्लेटफॉर्म आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष ने संबंधित विभाग से शोभायात्रा के मार्ग में लटकती बिजली की तारों को समय रहते व्यवस्थित करने की मांग की है। 14 सितंबर को सुबह 8 बजे गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी और दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा जो 19 सितंबर तक चलेगा। 20 सितंबर को सुबह हवन और भंडारे के बाद बाबा पैड देव स्थल पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। संस्थान के महासचिव शक्ति गंडोत्रा ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें