फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अनियंत्रित टेंपो पचास मीटर खाई में पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के नारकोट में डी/126 बटालियन सीआरपीएफ के पास शुक्रवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन चालक को हल्की चोटें पहुंची हैं। उसकी पहचान कुलजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाहन स्टार्ट करने के बाद ब्रेक प्रेशर कम पाया गया, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कोई यात्री सवार नहीं था। इसके चलते किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही डी/126 बटालियन सीआरपीएफ नारकोट की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें