फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सजीं रंग-बिरंगी राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रक्षाबंधन के पर्व में अब करीब दस दिन शेष हैं और इसे लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजे स्टाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
विज्ञापन


बाजारों में इस समय करीब 10 रुपये से लेकर 400 तक की विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां लाई गई हैं, जैसे मोटू-पतलू, छोटा भीम और भी कई प्रकार की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ स्टोन वाली रामलला व राम मंदिर वाली राखी के साथ-साथ खासतौर पर चंदन की राखी भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा सुनारों की दुकानों पर सोने-चांदी की राखियां भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत डिजाइन और वजन के अनुसार अलग-अलग हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आएगा, बाजार में खरीदारी बढ़ने के साथ कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।


कोट
अभी रक्षाबंधन में करीब 10 दिन बाकी हैं, इसलिए ग्राहक धीरे-धीरे खरीदारी शुरू कर रहे हैं। पर्व नजदीक आने पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इस बार भी अलग-अलग डिजाइन और बजट में राखियां उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

- रमन, दुकानदार।


बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों के साथ चंदन और खास स्टोन की राखियां भी मंगवाई गई हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियां खरीद रहे हैं और आने वाले दिनों में बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

- अभिषेक गुप्ता, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें