उधमपुर। रामनगर के वार्ड नंबर 9 और 10 को जोड़ने वाली पडे्डी बोली से सुक्के तालाब तक की गली लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और टूटे हुए लोहे के जंगले राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
विजय, दलीप सिंह, राजिंदर कुमार, पंडित गोपाल ने कहा कि यह मार्ग गांव के लोगों के लिए बाजार तक पैदल जाने का सबसे छोटा रास्ता है। इसके अलावा कई लोग इसी मार्ग से तहसील कार्यालय और नरसिंह मंदिर भी जाते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गली की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गली की मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
कोट
संबंधित गली पहले से ही विभाग के नोटिस में है। इसको इस साल के कैपेक्स बजट में विधायक के परामर्श से शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
- अभिलव महाजन, ईओ, नगर पालिका