फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयघोष गूंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को रामनगर कस्बे के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। सावन के सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे और पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को रामनगर कस्बे के प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा भगवान नरसिंह मंदिर और शीतला मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। बस अड्डे के पास स्थित शिव मंदिर, चिगली चोरी शिव मंदिर, नोजी शिव मंदिर तथा डालसर स्थित आप शिव शंभू मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
भोले बाबा के भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर अभिषेक किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने शिवलिंग को पुष्प और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सावन के सोमवार के चलते पूरे रामनगर कस्बे में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में शांति की कामना की। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाने के साथ अपने घरों में भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं जोगिंद्र कुमार, कमलेश कुमारी, राजन, गगन दीप का कहना है कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है और सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष सावन के सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें