फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : परगट सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कांग्रेस पार्टी की बैठक में संगठन को बूथ, ब्लाक और जिला स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी परगट सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए परगट सिंह ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक संस्थानों और संविधान की मजबूती बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विभिन्न संस्थाओं को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्यों की भूमिका को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने युवाओं से जागरूक होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। सिंह ने कहा कि देश की प्रगति के लिए लोकतंत्र, संविधान और का संरक्षण आवश्यक है। बैठक में कांग्रेस के जिला प्रधान सुमित मगोत्रा, पूर्व विधायक चिनैनी कृष्ण चंद्र भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया तथा पूर्व सरपंच तिरशी रामपाल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें