फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रों को घबराने की आवश्यकता नहीं अंतिम राउंड में मिलेगा दाखिले का मौका

Wed, 17 Jun 2026 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चल रही यूजी प्रवेश प्रक्रिया के तहत 12 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसमें उन छात्रों को राहत मिली है जिन्होंने पहले चरण में सीट अपग्रेड का विकल्प चुना था। अपग्रेड का विकल्प चुने वाले कई विद्यार्थियों को उनकी पसंद के विषय और काॅलेज आवंटित हुए हैं।
इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार दूसरी आवंटन सूची के बाद दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जिन छात्रों को अपग्रेडेशन के माध्यम से नया विषय या काॅलेज मिला है उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपनी सीट की पुष्टि करनी होगी। महिला कॉलेज के प्रो. ओम प्रकाश का कहना है कि जिन विद्यार्थियों का नाम पहली या दूसरी मेरिट सूची में नहीं आया है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश प्रक्रिया अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और आगामी स्पाट राउंड में भी छात्रों को दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। 21 से 25 जून तक स्पाट राउंड पंजीकरण में रिक्त सीटों पर अंतिम दाखिले के बाद 15 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नियमित रूप से उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल और संबंधित काॅलेजों की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करें। छात्रा वर्षा देवी, मणिका और प्रिया शर्मा का कहना है कि डरते- डरते विषय बदलने और सीट अपग्रेड करने का विकल्प अपनाया था जिसके सकारात्मक परिणाम दूसरी मेरिट सूची में देखने को मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें