फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बंद पड़े मकान से चोरों ने आभूषण व नकदी उड़ाई

Wed, 17 Jun 2026 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रियासी।चोरी के बाद घर के कमरों बिखरा सामान।फोटो,संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। नगर के वार्ड नंबर चार रामगली में चोरों ने बंद पड़े हुए घर को निशाना बनाते हुए आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोरी होने का पता परिवार के सदस्यों को वापस आने पर चला। घर के मालिक मोहन शर्मा ने बताया कि उनका उपचार डीएमसी लुधियाना में चल रहा है। कुछ दिन पहले वह लोग कहीं गए थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को घर का ख्याल रखने की जिम्मेदारी दी थी। लुधियाना से वह लोग हरिद्वार चले गए जहां पर पुरुषोत्तम मास का स्नान किया।
विज्ञापन

सोमवार को वह लोग वापस लौटे तो कमरे का कुंडा टूटा हुआ पाया और दरवाजा आधा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जांच करने के बाद पाया कि लगभग छह लाख रुपये के आभूषण और एक लाख रुपयों की नकदी चोरी हुई है जो घर में रखे हुए थे। घर के सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था जिससे पता चलता है कि चोरों ने सारे घर को खंगाला और आराम से चोरी की है। मोहन शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की और जरूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने इस संदर्भ में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें