उधमपुर। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रमथल क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा पेश आया। घाटी की ओर जा रहा चावल से लदा ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क पर ही पलट गया।
हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक के पलटने से उसमें लदा चावल सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि ट्रक को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा यातायात को सुचारु बनाने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।