उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 21 में स्थित बिल्लन बावली के पास पिछले करीब तीन महीनों से लावारिस मोटरसाइकिल खड़ी होने का मामला सामने आया है। लंबे समय से बिना किसी मालिक के खड़ी बाइक को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। स्थानीय निवासी तिलक राज शर्मा ने बताया कि शुरूआत में लगा था कि आसपास किराये पर रहने वाले मजदूरों में से किसी की होगी लेकिन अब कई महीने बीत जाने के बाद भी कोई व्यक्ति इसे लेने नहीं आया।
उन्होंने कहा कि बाइक का लाॅक भी खुला है और यह कई बार नाली में गिर जाती है। आसपास के लोग उसे उठाकर सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस वाहन का घर के बाहर खड़ा रहना सुरक्षा की दृष्ठि से भी चिंता का विषय है। पुलिस प्रशासन कार्रवाई करे।