फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजारों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अक्षय तृतीया पर शहर के बाजारों में उत्साह और आस्था का संगम देखने को मिला। एक ओर लोगों ने पूजा-अर्चना कर शुभ कार्यों की शुरुआत की। दूसरी ओर सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी की खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर परंपरा के अनुसार सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। सुबह से ही ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी। इस बार महंगाई का असर साफ तौर पर देखने को मिला। जहां पहले सोने की खरीदारी ज्यादा होती थी वहीं इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने चांदी के जेवरों को प्राथमिकता दी। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां भी ग्राहकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहीं।

अक्षय तृतीया पर इस बार कामकाज अच्छा रहा। खासकर सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा रही।
- मुकेश आनंद, स्वर्णकार


महंगाई का असर साफ दिख रहा है। लोग चांदी की चीजों को इस अवसर पर शगुन के तौर पर खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
- चमन लाल, स्वर्णकार
-


हमारे लिए यह दिन बहुत अच्छा रहा। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अधिकतर ग्राहकों ने 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच ही सोने की खरीदारी की। महिलाओं में इस बार नथ, मांग टीका और कंगन पहली पसंद रही।
विज्ञापन

- लकी सुरी, स्वर्णकार

आज का दिन हमारे लिए खास रहा। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों में ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। 22 कैरेट सोना 1,42,000 प्रति ग्राम तो चांदी का दाम 2,70,000 प्रति किलो रहा।
विज्ञापन

-जोगिंदर कुमार वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें