पौनी। कस्बे में स्थित यज्ञशाला में संत बालक योगेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में 11 दिवसीय अति विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देश के वीर शहीदों की पुण्य स्मृति में 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
महायज्ञ की तैयारियों के तहत यज्ञशाला में बने हवन कुंडों की लिपाई का कार्य महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। वहीं, यज्ञशाला में पंडाल तैयार करने के लिए कारीगरों की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे बाजार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। महायज्ञ को लेकर कस्बे में धार्मिक माहौल बनने लगा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।