पौनी। पंचायत कोठियां में शादी समारोह से घर लौट रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गंग्याल निवासी नेक अलम तहसील चौकी चौरा ने आरोप लगाया कि वह शादी समारोह से घर लौट रहा था तो तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल नेक अलम को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी पहुंचाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद नजीर निवासी ब्यूलीया को भी उनके परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। मोहम्मद नजीर ने आरोप लगाया कि नेक अलम ने ही अज्ञात लोगों के माध्यम से उन पर हमला करवाया है।
दोनों पक्षों ने अंदरूनी चोटें लगने की बात कही है। घटना के बाद दोनों पक्ष न्याय की गुहार लेकर पुलिस थाना पौनी पहुंचे। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।