फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भांबला पीएचसी में 102 एंबुलेंस की मांग तेज, प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। भांबला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में 102 एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद की है। पूर्व सरपंच अनिल शर्मा ने कहा कि भांबला पीएचसी में सबसे पहले 102 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि सड़क हादसों और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गंभीर मरीजों को जम्मू जीएमसी रेफर किए जाने के दौरान एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के बाद करीब एक सप्ताह पहले मैजिक ऑटो एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है लेकिन यह सुविधा गंभीर मरीजों को जम्मू जीएमसी तक समय पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं है। भांबला और आसपास के क्षेत्र की आबादी करीब 15 हजार से अधिक है। ऐसे में यहां 102 एंबुलेंस की सुविधा बेहद जरूरी है। अनिल शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भांबला पीएचसी में 102 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई तो स्थानीय लोग भांबला चौक बंद कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने पीएचसी में कम से कम एक एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें