फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा कलूरा देव स्थान पर श्रद्धा के साथ मनाया गया वार्षिक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पंचायत कुंड खनयाड़ी स्थित प्राचीन बाबा कलूरा देव स्थान पर वीरवार को वार्षिक मेले का श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का देव स्थान पर पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बाबा कलूरा देव के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं क्षेत्र में शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।
मेले के दौरान पूरे देव स्थान पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा कलूरा देव के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन समिति ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें