फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 30 साल बाद भी नहीं बनी वार्ड 6 व 7 को जोड़ने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला। पंचायत क्षेत्र के गांव ठेठ के वार्ड नंबर 6 और 7 को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण वर्षों से अधूरा होने पर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। वीरवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1992 में सड़क निर्माण के लिए कटाई का कार्य किया गया था लेकिन उसके बाद आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने जाते रहे हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसी ने भी गांव की इस प्रमुख समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में उन्हें करीब दो किलोमीटर तक कीचड़ से होकर पैदल गुजरना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार अभिभावकों को उन्हें गोद में उठाकर कीचड़ पार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मौके पर नेकां के जोन उपाध्यक्ष देव राज और ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह ने कहा कि चुनाव के समय नेता केवल वोट मांगने आते हैं लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस सड़क को शीघ्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन लाकर इसका निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन में दया राम, देविंद्र, जोगिंदर पाल, कृष्ण लाल, कौशल कुमार, प्रेम नाथ, मदन लाल, जगदीश राज, सुभाष चंद्र, रत्न लाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें