फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी पौनी में आधुनिक मोर्चरी रूम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पौनी में स्वास्थ्य विभाग की पहल से मोर्चरी रूम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से पुराने टीन शेड वाले मोर्चरी रूम के स्थान पर एक अन्य कमरे को टाइल्स लगाकर व्यवस्थित रूप से तैयार किया गया है। इसके साथ ही शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए नया मोर्चरी फ्रीजर भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंचल शर्मा, देवेंद्र बल्दोत्रा और सुभाष चंद्र ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह कार्य पहले सरकार के स्तर पर होना चाहिए था, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आपसी सहयोग और चंदा एकत्रित कर इसे संभव बनाया। उन्होंने कहा कि अब पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण में रखा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि पहले मोर्चरी रूम टीन शेड में बना हुआ था, जहां गर्मियों में अत्यधिक गर्मी के कारण दुर्गंध फैलने की आशंका बनी रहती थी। वहीं सर्दियों और बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़े तथा सांप आदि घुसने का भी खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों ने बीएमओ डॉ. अशरफ कूचे एवं पूरे स्वास्थ्य स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी यह पहल जनहित में एक अनुकरणीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें