चिनैनी। बाबा बर्फानी की भक्ति में डूबा श्रद्धालु साइकिल से 2200 किलोमीटर का सफर तय करके चिनैनी पहुंच गया है। श्रद्धालु का कहना है कि बाबा बर्फानी के दर्शन करने से ही उसके मन को शांति मिलेगी। मध्य प्रदेश निवासी 65 वर्षीय महेश शर्मा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 17 जून को निकले थे। वे इससे पहले चार बार माता वैष्णो देवी के दर्शन भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह जब घर से निकाले थे तब उनकी जेब में पांच रुपये थे। भोले बाबा के दर्शन के लिए वे अभी करीब ढाई सौ किलोमीटर का सफर और करेंगे।