पौनी। पंचायत गजोड़ में पिछले दस दिनों से पानी की किल्लत से स्थानीय लोग जूझ रहे हैं।लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव निवासी यूलेखा, अब्दुल लतीफ, शमीम खटाना, शाहीन, रजिया बेगम, लक्की शर्मा आदि ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि दस दिनों से गांव के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, लोग दिन भर सिर पर दूर-दूर बने प्राकृतिक जलस्त्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूछे जाने पर अधिकारी टाल-मटोल कर देते हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अब वह दिन दूर नहीं जब लोग पानी की समस्या को लेकर सड़कों पर बैठेंगे। जल जीवन मिशन के जूनियर इंजीनियर तनवीर ने बताया कि गांव में पंपिंग के लिए लगी मोटर पिछले कुछ दिनों से खराब है। हमने उसे ठीक करवाने के लिए भेजा है, रविवार सुबह से गांव में पानी आना शुरू हो जाएगा।