चिनैनी। चिनैनी-घोरड़ी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने शनिवार को पंचायत टंडार का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने विधायक के समक्ष टंडार से पखलाई सड़क का मुआवजा लोगों को दिए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा लोगों ने बावली की रिपेयर तथा शैड बनाने, डिग्री कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन करने व कालेज का नया सैशन उसी काॅलेज में शुरू करने की भी मांग उठाई। लोगों ने पानी की समस्या को दूर करने, जुगधार तक सड़क पहुंचाने व अन्य कई मांगों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने लोगों को कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठाया है, उम्मीद है जल्द समस्या दूर हो जाएगी।