फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रनसु बस स्टैंड में खराब हुई लाइटें, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू के बस स्टैंड में लगी लाइटें खराब हो चुकी हैं। लाइट्स बंद होने का कारण शाम होते ही बस स्टैंड में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार दीप राज, पुरुषोत्तम शर्मा, मोहन शर्मा व उत्तम शर्मा ने बताया कि शनिवार से तीन दिवसीय मेला शुरू होने वाला है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु शिवखोड़ी में पहुंच कर भोलेबाबा के दर्शन करने आयेंगे। प्रशासन को चाहिए कि उससे पहले बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शिवखोड़ी मेला प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि हमने मेले के दौरान बाजार और ट्रैक पर करीब पांच सौ लाइटें लगाई हैं। बस स्टैंड पर लगे कुछ लाइटें खराब हुई हैं। इनमें ठीक करने का काम लगा दिया गया है। आज शुक्रवार शाम तक सभी लाइटें ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें