फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत किश्तवाड़ में नॉर्दर्न आर्म स्ट्रेंथ लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने फिटनेस क्लब के सहयोग से नॉर्दर्न आर्म स्ट्रेंथ लीग 2026 करवाई। कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत हुआ।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने फिटनेस, अनुशासन और नशामुक्त जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का सशक्त माध्यम है।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चैंपियन ऑफ चैंपियंस की उपाधि से सम्मानित किया गया। यहां अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें