फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में काटे गए सफेदे के पेड़ों की अभी तक नहीं हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक की डडोआ पंचायत के वार्ड नंबर नौ में बीते रविवार को अवैध तरीके से काटे गए सफेदे के पेड़ों की अभी तक जांच नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रविवार रात को नर्सरी से सफ़ेदे के करीब पचास से साठ हरे पेड़ काट दिए गए। जैसे ही जानकारी मिली तो गांव वासी एकत्रित हो गए। इसके बाद विरोध किया गया।
विज्ञापन

पंचायत की पूर्व सरपंच सुषमा देवी ने कहा कि पेड़ कई साल पहले के लगे व पुराने थे। इस तरह से चोरी से इतने पेड़ काटना चिंताजनक है। प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पूर्व पंच राकेश कुमार व गीता देवी का कहना है कि जब कोई अपनी जमीन से पेड़ काटता है तो तुरन्त अधिकारी पहुंच जाते हैं और कार्रवाई की जाती है। किस की मिलीभगत से इतने बड़े पैमाने पर पेड़ो की कटाई की गई है, इसकी निष्पक्ष जांच हो। वहीं इस संदर्भ में तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि नायब तहसीलदार मुख्तयार अहमद को घटना स्थल पर भेजा गया था। उन्होंने रिपोर्ट दे दी है। वह काम के सिलसिले में बाहर हैं। इसकी जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें