फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बली सड़क की जल्द होगी मरम्मत, गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत गंडाला की बली सड़क की हालत में सुधार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस कार्य योजना का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण सड़क के मरम्मत कार्य पर कुल 48.61 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क को नया रूप मिलेगा।
विज्ञापन


मोहन लाल, अमन सिंह, राजकुमार, सुभाष शर्मा, अंकित शर्मा व अन्य स्थानीय लोगों के मुतााबिक खड़ी चढ़ाई वाली इस सड़क पर गड्ढों की भरमार के कारण आए दिन वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे फिसलन और जलभराव के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता था। कई बार स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को चोटें भी आई हैं। वहीं अब सड़क की मरम्मत से न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य गांवों के लोगों को भी सुविधा होगी। बेहतर सड़क से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, यात्रा का समय कम होगा और ईंधन की बचत भी संभव होगी। साथ ही दुर्घटनाओं के जोखिम में कमी आएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
विभागीय जानकारी के मुताबिक पॉथोल्स प्रोग्राम के अंतर्गत सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। मरम्मत कार्य में गड्ढों को भरने के साथ-साथ सड़क की सतह को मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में दोबारा समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बली सड़क के मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही इसका आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें