रामनगर। 33 केवी लाइन में खराबी होने पर रामनगर कस्बे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद बिजली बंद हो गई थी। मंगलवार शाम सिर्फ एक घंटा बिजली बहाल हुई उसके बाद बुधवार दोपहर ढाई बजे बिजली बहाल हो पाई। बुधवार सुबह से बिजली नहीं होने पर कई दुकानदारों का कार्य प्रभावित रहा। 33 केवी लाइन के इंचार्ज चरण दास ने बताया मंगलवार दोपहर से ही लाइन में खराबी आ गई थी। कर्मियों ने लगातार मरम्मत का कार्य किया। बुधवार सुबह लाइन की खराबी ठीक करने के बाद बिजली बहाल हुई।