पौनी। कस्बे में तीन दिन पहले बारिश के साथ पहाड़ों पर गिरी बर्फ देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र इखनी मता में बहुत ज्यादा बर्फबारी देखी गई।
स्थानीय निवासी विकास गंडोत्रा, संजीव शर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग को चाहिए कि इन क्षेत्रों को पर्यटन क्षेत्र में लाना चाहिए। यह क्षेत्र भी पटनीटॉप जैसे हैं। अगर यह क्षेत्र पर्यटन विभाग के अधीन आते हैं तो जहां का विकास संभव होगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने बताया कि करीब चार से सालों से सड़क का काम जारी है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। अगर सड़क बन जाती तो बड़ी संख्या में पर्यटक इन क्षेत्रों में बर्फ का नजारा देखने के लिए पहुंचेंगे।