पौनी। ब्लॉक में 23 पंचायतें होने के बावजूद भी कोई खेल का मैदान नहीं है। ध्यान माड़ी निवासी विनायक चाड़क व कान्हा निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि हमारा जब खेलने का समय था तब से हम खेल मैदान की मांग करते रहे हैं लेकिन किसने ने ध्यान नहीं दिए। नेताओं ने खाली आश्वासन दिए लेकिन कोई भी क्रिकेट खेलने लायक उचित मैदान नहीं बनवा पाया। आज भी बच्चे क्रिकेट जैसे खेल खेलने से वंचित हैं। बहुत से युवा बच्चे क्रिकेट में रुचि रखते हैं लेकिन कोई उचित खेल मैदान नहीं है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द उचित स्थान देखकर खेल मैदान बनाया जाए । वहीं इस संबंध में विधायक कुलदीप राज दुबे ने बताया कि खेल मैदान बनाने के लिए बहुत जल्द उचित स्थान देखा जाएगा।