फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर निर्गुण निराकार है : साध्वी ज्योत्सना

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। राम मंदिर कोटला शिवखोड़ी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से तीन दिवसीय राम कथामृत जारी है। आशुतोष महाराज की शिष्या कथाव्यास साध्वी ज्योत्सना भारती ने कहा कि यूं तो ईश्वर निर्गुण निराकार हैं, लेकिन कभी-कभी भ्रमित मानव को दिशा दिखाने के लिए प्रभु धरती पर प्रत्यक्ष हो जाते हैं।
विज्ञापन

प्रभु की लीलाओं की समझ तभी आ सकती है जब अध्यात्म का सूर्य हमारे अंतर्घट में उदित होकर आध्यात्मिक उजाले से सराबोर करे। आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर लोग संगठित होकर समाज की कुरीतियों का विनाश कर सकते हैं। संस्थान आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा जन-जन को जागृति का संदेश दे रहा है और लोगों को महान भारतीय संस्कृति का बोध करवा कर उनमें देशभक्ति का भाव जगा रहा है।
अंतरक्रांति प्रकल्प के तहत जेलों में बंद कैदियों को आध्यात्मिक विचार दिए जा रहे हैं। अनेक कैदी ज्ञान के माध्यम से सुधर कर स्वयं सुधारक बन रहे हैं। बोध नामक कार्यशाला के अंतर्गत अनेक विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक नाटिकाओं व कार्यक्रमों से युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकाला जा रहा है। कथा का समापन विधिवत प्रभु की पावन आरती के साथ किया गया। विशेष तौर पर स्वामी सुचेतानंद स्वामी हरिदासानंद, विधायक कुलदीप राज दुबे, जिला विकास परिषद सदस्य केवल कृष्ण, सरपंच विजय कुमार, सरपंच श्याम लाल शर्मा, अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें