फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी पौनी में महिला विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में महिला विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। महिलाओं का कहना है कि महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोठियां की पूर्व सरपंच नीलम शर्मा ने कहा कि पीएचसी में जबसे नए बीएमओ आए हैं तब से ओपीडी बढ़ी है। जितनी सुविधाएं पीएचसी में होती हैं उतनी मिल रही हैं। हमारी सरकार से मांग है कि पीएचसी में महिला विशेषज्ञ की तैनाती हो, ताकि गांव की महिलाएं बीमारी के प्रति डॉक्टर को खुलकर समस्या बता सकें।
पौनी निवासी कोमल शर्मा ने कहा कि गांव की महिलाओं को बहुत सारी समस्याएं रहती हैं, जिन्हें वे पुरुष डॉक्टर को नहीं बता सकतीं। इसलिए यहां पर एक महिला डॉक्टर की तैनाती की जाए ताकि महिलाएं खुलकर अपनी समस्या बता सकें। दूर-दूर से महिलाएं पीएचसी में पहुंचती हैं लेकिन जब पुरुष डॉक्टर होता है उन्हें अपनी समस्या नहीं बता सकतीं। इसके लिए उन्हें महिला विशेषज्ञ को दिखाने के लिए जम्मू जाना पड़ता है। हमारी सरकार से अपील है कि जल्द पीएचसी में महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाए ताकि महिलाओं का पीएचसी में ही उपचार हो सके।
विज्ञापन

खैरालैड निवासी नेहा देवी ने कहा कि समाज में ऐसी महिलाएं भी होती हैं जो पुरुष डॉक्टर को अपनी समस्या नहीं बता सकतीं जबकि वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रहती हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति अगर पीएचसी में होती है तो महिलाओं को बीमारियों से संबंधित समस्या का ही समाधान मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें