फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिना पुलिस वैरिफिकेशन रखे किरायेदार, मकान मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में पुलिस ने बिना वेरिफिकेशन किरायेदार रखने के आरोप में मकान मालिक पर केस दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन कटड़ा की टीम गश्त के दौरान पैंथाल के पास पहुंची तो देखा कि झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। उनके पास लाठियां थीं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने तुरंत दखल दिया और कार्रवाई कर स्थिति को कंट्रोल में किया। इससे कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि ये लोग राज्य के बाहर के हैं और उस जगह पर किरायेदार के तौर पर रह रहे थे। आगे की जांच में पता चला कि जमीन के मालिक अजय सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी वार्ड नंबर 12, अर्ली हंसाली रोड, कटड़ा ने पुलिस को किरायेदार की जरूरी जानकारी नहीं दी थी।
ऐसा करके उन्होंने एसडीएम कटड़ा के 11 नवंबर 2025 के आदेश का उल्लंघन किया। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि हर मकान मालिक किराये पर रहने वाले किरायेदारों की पूरी जानकारी पुलिस को देगा। पुलिस ने भूमि मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने एक बार फिर सभी मकान मालिकों और किराएदारों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के हित में किराएदार वेरिफिकेशन के आदेशों का सख्ती से पालन करें। पालन न करने पर कानून के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें