फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डंपर की टक्कर में स्कूटर सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
पीएचसी में घायल हेम राज का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
पौनी। रियासी मार्ग पर स्थित ब्यालियन क्षेत्र में डंपर ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर पर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हेम राज पुत्र बाना राम निवासी डडोआ अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर रियासी के पास स्थित सिला गांव में अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। इस दौरान ब्यालियन क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्कूटर कई मीटर तक डंपर के नीचे घिसटता चला गए। डंपर की चपेट में दोनों पति व पत्नी आ गए व गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने उन्हें प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी पहुंचाया। जहां पर महिला विमला देवी को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रियासी इलाज के लिए भेज दिया गया है। बाद में महिला के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें