फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहीदों के परिजन ने डालीं आहुतियां

विज्ञापन
संत बालक योगेश्वर दास जी महाराज से मिलते शहीदों के परिजन।  - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में जारी अति विष्णु महायज्ञ शुक्रवार को भी जारी रहा। देश के लिए बलिदान हुए जवानों के परिवारों के सदस्य ने भी यज्ञशाला में पहुंच आहुतियां दीं।
विज्ञापन

यज्ञशाला में अपने बलिदान बेटों के फोटो देखकर परिजन भावुक भी हो रहे हैं। उन्होंने संत बालक योगेश्वर दास जी महाराज से मुलाकात भी की। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में बलिदान हवलदार मदन लाल के बेटे विनोद चौधरी निवासी जम्मू ने बताया कि गर्व होता है कि अमर वीर शहीदों की याद में यज्ञ करवाया गया है। जब उनके चित्र हम यज्ञशाला में लगे देखते हैं तो हमें प्रतीत होता है कि हमारे पिता आज भी हमारे बीच जिंदा हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध में लड़ते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया था मरणोपरांत उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
डीएसपी घनश्याम खजूरिया जोकि श्रीनगर में आतंकी हमले में बलिदान हुए थे, उनकी पत्नी कंचन खजूरिया ने भी यज्ञशाला में बने हवन कुंडों में आहुतियां डालीं। अनुराधा शर्मा ने बताया कि उनके पति प्रवीण कुमार डीएसपी के पद पर थे। 2001 में अमरनाथ में यात्रा पर आतंकवादी हमला हो गया। आतंकियों के साथ लोहा लेते समय वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
विज्ञापन

बलिदान नायक सुखजीत सिंह की पत्नी रविंदर कौर ने बताया कि कारगिल युद्ध में उनके पति ने शहादत दी थी। उनकी कमी जिंदगी भर खलती रहेगी। महाराज जी की तरफ से हर साल शहीदों की याद में यज्ञ करवाया जाता है, यह देखकर अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें